महासमुंद : सीईओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री ... - CG Sandesh

महासमुंद : सीईओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी की बैठक

विभिन्न विकासोन्मुखी शासकीय योजनाओं में बैंकों से अधिक भागीदारी निभाने अपेक्षा की गयी

महासमुंद : मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी की सितंबर 2022 की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सितंबर 2022 के बैंकिंग से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा की गई। बैंकिंग एवं लोक व्यवहार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। एस.आलोक द्वारा जिले में कार्यरत विभिन्न विकासोन्मुखी शासकीय योजनाओं में बैंकों से अधिक भागीदारी निभाने की अपेक्षा की एवं अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए कहा। बैंकों से डिजिटल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम में जनवरी 2023 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।

बैंक अधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक किसान ऋण पत्र स्वीकृत करने हेतु निर्देश दिए। बैठक के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक गजेंद्र साहू महासमुंद जिला के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री प्रियव्रत साहू डायरेक्टर आर सेटी, महासमुंद संजीव प्रकाश के साथ विभिन्न बैंकों एवं शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें