चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर की भाई की हत्या - CG Sandesh

चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर की भाई की हत्या

सुरजपुर। जिले में कुछ दिन पहले घर में किसान की हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या मामले में बसदेई पुलिस ने चचेरे भाई सहीत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले में संलिप्त एक आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को बसदई चौकी अंतर्गत मृतक भारत राजवाड़े का शव उसके ही घर में सड़ी गली हालत में मिली थी। जिसमें लगातार पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। आज चचेरे भाई सहीत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी मृतक भारत रजवाड़े का चचेरा भाई समय लाल रजवाड़े एवं उसके दो सहयोगी ने मिलकर 17 दिसंबर को ही मृतक भारत राजवाड़े की हत्या करना स्वीकार किया। फिलहाल, पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर एक अन्य आरोपी की पतासाजी करने में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें