बसना : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

बसना थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया की 28 दिसंबर की दोपहर करीब 1:30 बजें डंगनीया खार भवंरपुर के पास सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में ग्राम सिघनपुर निवासी नीतीन दास पिता कैलाश दास मानीकपुरी गाड़ी के चक्के में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

घटना की सुचना रामप्रसाद मानीकपुरी ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें