जनपद पंचायत क्षेत्र महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा और सरायपाली क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23
मतदान 09 जनवरी को सबेरे 7ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) निलेशकुमार क्षीरसागर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022-23 के लिए मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य के सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के लिए महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा और सरायपाली जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
नायब तहसीलदार महासमुंद सूरज बंछोर जनपद पंचायत महासमुंद, कुसुम प्रधान जनपद पंचायत बागबाहरा, देवेन्द्र नेताम जनपद पंचायत पिथौरा और नायब तहसीलदार राम लखन चौहान जनपद पंचायत क्षेत्र सरायपाली के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। इन जनपद पंचायत क्षेत्रों में उप निर्वाचन 2022-23 सोमवार 09 जनवरी 2023 को प्रातः 7ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी।