महासमुंद : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना : अनुसूच... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना : अनुसूचित जाति वर्ग के युवा विभिन्न पाठ्यक्रमों पर प्रशिक्षण के लिए कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी तक

महासमुंद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित विशेष केंद्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए मशीन ऑपरेटर सीएनसी लेथ पाठ्यक्रम, मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण एवं पाठ्यक्रम अवधि 03 माह के लिए एवं सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम रायपुर (सिपेट) रसायन एवं उर्वरक, मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है।

ऐसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कराये जाने के लिए महासमुंद जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 09 जनवरी 2023 तक कार्यालय कलेक्टर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, महासमुंद में कार्यालयीन समय 5ः00 बजे तक जमा कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें