डायल 112 की मदद से सुरक्षित प्रसव, वनांचल क्षेत्र में गर्भवत... - CG Sandesh

डायल 112 की मदद से सुरक्षित प्रसव, वनांचल क्षेत्र में गर्भवती के लिए पहुंची गाड़ी

कोरबा। जिले में पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने आया है। जहां डायल 112 की टीम ने एक महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया है।

जानकारी के मुताबिक, पाली ब्लॉक मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र काचरमार रतखंडी से महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद डायल 112 की टीम तत्काल रतखंडी पहुंची, जहां एक महिला का प्रसव पीड़ा हो रही थी। टीम ने देखा कि उक्त महिला का घर रोड से लगभग 500 मीटर खेत के रास्ते अंदर में था, जहां वाहन जाना संभव नहीं था। परिजनों और टीम की मदद से उक्त महिला को खाट सहित उठाकर ईआरव्ही वाहन तक लाया गया।


 ईआरव्ही टीम द्वारा तत्काल द्वारा उचित उपचार हेतु डायल 112 में बैठाकर CHC पाली के लिए रवाना किया गया। रास्ते में महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा बढ़ जाने से परिजनों के कहने पर उचित स्थान देखकर परिजनों की मदद से ईआरव्ही वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, उसके बाद जच्चा बच्चा दोनों को बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ होना बताया है. डायल 112 की टीम के इस संवेदनशीलता की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें