बलरामपुर : करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाला जालसाज गिरफ्तार - CG Sandesh

बलरामपुर : करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

 बलरामपुर : बलरामपुर जिले में फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये के कर की चोरी करने वाले एक जालसाज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि गोंडा जिले के निवासी राहुल अग्रवाल ने बलरामपुर में मेसर्स गुप्ता गल्ला भंडार, उतरौला और मेसर्स खान टेडर्स, तुलसीपुर के नाम पर फर्जी फर्म बना कर फर्जी बीजकों के जरिये 19 करोड़ सात लाख रुपये के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी की है।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल को आज बलरामपुर बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, उस पर गोंडा में भी जीएसटी चोरी के मामले दर्ज हैं।


सक्सेना ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अग्रवाल अपनी फर्म मां अन्नपूर्णा गृह उद्योग के लिए गल्ला खरीदता था और अपनी दोनों फर्जी फर्मों के बीजकों का इस्तेमाल करके जीएसटी देने से बच जाता था।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें