डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, ऐसे  हुआ खुलासा - CG Sandesh

डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

बालोद। जिले में एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उस पर इलाज के बहाने एक महिला को नशीली दवाई देकर रेप करने का आरोप है। परिजनों को पता चलते ही अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामला बालोद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आरोपी डॉक्टर शिखर गुप्ता बालोद की संजीवनी अस्पताल का संचालक है। यहां 29 अगस्त की देर शाम को महिला और उसके परिवार ने जमकर हंगामा किया। वो डॉक्टर से खुद को अपनाने की जिद करती रही। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया गया है।

जिस डॉक्टर के घर महिला पहुंची थी, वो शहर का विख्यात डॉक्टर और रसूखदार परिवार से संबंधित है। वो भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं। महिला के पिता ने डॉक्टर शिखर गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपनिरीक्षक खगेंद्र पठारे ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ धारा 376(2)(N) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील

युवती के पिता ने बताया कि पूरा मामला कोरोना काल के समय शुरू हुआ। डॉक्टर ने मेरी बेटी को नशे की दवाई खिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वो मेरी बेटी से लगातार संबंध बनाता रहा। वो बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। वो कभी मेरी बेटी के ससुराल जाता था, तो कभी उसे बहाने से बालोद बुलाता रहा। इस तरह मेरी बेटी बहुत दबाव में आ गई और संबंध बनाती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर अस्पताल को सील कर दिया है।



पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कई बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। जब उससे बहुत पूछा गया, तब जाकर उसने अपने साथ हो रहे अपराध की जानकारी दी। इधर दामाद ने भी बेटी को छोड़ने की बात कह दी है। इसके बाद महिला अपने पिता के साथ डॉक्टर के पास पहुंची है।

भाजपा के संयोजक हैं शिखर गुप्ता

जिस शिखर गुप्ता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है, वह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक और बालोद शहर के संभ्रांत परिवार से संबंध रखते हैं। पीड़िता ने कहा कि मेरा तो घर बर्बाद हो गया। पति नहीं रखूंगा, बोल रहे हैं और डॉक्टर बहाने बना रहा है, ऐसे में मैं क्या करूं।

अश्लील रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

परिजनों को मामले की जानकारी तब हुई, जब डॉक्टर द्वारा की गई अश्लील बातों की ऑडियो रिकॉर्डिंग घरवालों तक पहुंची और वाट्सऐप चैट घरवालों ने देखा तो सबके होश उड़ गए। जिसके बाद घर में तनाव की स्थिति निर्मित हुई और पति-पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हुई। मामला डॉक्टर के क्लीनिक से लेकर थाने तक जा पहुंचा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें