बसना : नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, तीन पर मामला दर्ज, तीनो नाबालिग
बसना थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कों के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में एक नाबालिग लड़की को गाँव के प्रधानमंत्री आवास में ले जाकर नाबालिग तीन लड़कों ने दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और वायरल भी कर दिया.
इन नाबालिग लड़कों की उम्र क्रमशः 14, 15 और 16 वर्ष है, जिन्होंने इस संगीन अपराध को अंजाम दिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 376, 366 (A), 34 IPC, धारा 4 पॉस्को एक्ट व धारा 67(AA) पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें