बसना : पत्नी से छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाकर थाने में करता है शिकायत, ग्रामीण परेशान
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े टेमरी में एक व्यक्ति की हरकतों से पूरा मोहल्ला परेशान है, उक्त व्यक्ति आये दिन गाँव वालों के साथ जबरदस्ती गाली गलौज कर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाकर पुलिस थाने में शिकायत कर देता है. जिसकी वजह से पिछले चार वर्षों में गाँव के 4 से 5 लोग जेल भी जा चुके है. लेकिन अब इस व्यक्ति की हरकतों से ग्रामीण परेशान होकर उस पर कार्यवाही चाहते हैं ताकि गाँव में शांति व्यवस्था कायम रहे.
उक्त व्यक्ति की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक महासमुन्द से की है, जिसपर पुलिस ने उन्हें आश्वाशन देते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही है.
ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए बताया है कि प्रेमकुमार साव निवासी वार्ड नंबर 01 बड़े टेमरी, मानसिक रोगी एवं झगड़ालू प्रवित्ति का निठल्ला व्यक्ति है. जो विगत 4-5 वर्षों से आये दिन गाँव के किसी ना किसी व्यक्ति से उलझकर जबरन लड़ाई झगड़ा कर गन्दी-गन्दी गाली गलौज करता है तथा स्वयं अपनी पत्नी के कपड़े फाड़कर छेड़खानी और टोनही कहने का झूठा आरोप बसना थाना में दर्ज करवा देता है. जिससे ग्रामीण आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होते हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बसना थाना में शिकायत की गयी थी, लेकिन बसना पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही के आभाव में उक्त व्यक्ति का हौसला बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीण लाचार नजर आ रहे हैं.
उक्त व्यक्ति से तंग आकर गाँव में करीब 20 लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है, ताकि उन्हें कानून का गलत फायदा उठाने वाले व्यक्ति से छुटकारा मिल सके.