तुमगांव : मुखबिर की सूचना पर 2 लाख का अंग्रेजी शराब जप्त.
तुमगांव पुलिस ने 30 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर NH 53 रोड अमावश मोड़ तुमगांव में करीब 2 लाख का अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 में अधिक मात्रा में शराब लेकर नदी मोड़ घोड़ारी की ओर से तुमगांव की ओर परिवहन करते आ रहे थे. मुखबीर की सुचना पर NH 53 अमावश मोड़ तुमगांव पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 को रोककर पूछताछ किया गया.
जहाँ पुलिस ने आरोपी संजय मंधान पिता प्रहलाद मंधान उम्र 57 वर्ष, कृष्णानगर वार्ड नं गुढियारी रायपुर तथा मुनेश्वर चौहान पिता दशरथ चौहान उम्र 32 वर्ष चंगोराभांठा रायपुर का टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 बंद डाला को खोलवाकर तलाशी ली तो उसमे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली.
जिसमे 11 खाकी रंग के कार्टून में ROYAL STAG Classic Whisky प्रत्येक कार्टून में 12-12 बोतल सीलबंद शराब प्रत्येक बोतल में 750 ML अंग्रेजी शराब भरी हुई कुल मात्रा 99000 ML कीमती 1,46,520 रूपये.
04 खाकी रंग के कार्टून में ROYAL CHALLANGE Gold Whisky प्रत्येक कार्टून में 12-12 बोतल सीलबंद शराब प्रत्येक बोतल में 750 ML अंग्रेजी शराब भरी हुई कुल मात्रा 36000 ML कीमती 53,280 रूपये. कुल जुमला मात्रा 1,35,000 ML कुल जुमला कीमती 1,99,800 रूपये, एक टाटा एस छोटा हांथी क्रमांक CG 10 R 0138 पुरानी इस्तेमाली कीमती 4,00,000 रूपये तथा एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये, एक ए वन प्लस कंपनी का मोबाईल कीमती 12,000 रूपये एवं नगदी रकम 4100 रूपये, कुल जुमला रकम 6,25,900 रूपये को जप्त कर आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.