सरायपाली : मुखबिर की सुचना पर तीन मामलों में कार्यवाही, 32 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 30 दिसंबर को मुखबिर की सुचना पर तीन मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल 32 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही की है.
इसमें ग्राम बिछिया में एक आपचारी बालक से 25,000 एम एल महुवा शराब कीमती 5000 रू. को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
शासकीय अस्पताल के पास आरोपी कृष्णा गोस्वाती पिता राजेन्द्र गोस्वामी उम्र 20 साल, निवासी चकरदा से 3000 एम एल महुवा शराब कीमती 600 रू. को जप्त कर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
रॉयल ढ़ाबा के पास ग्राम तेन्दुढ़ार में आरोपी दिनेश चौहान पिता देवप्रसाद चौहान उम्र 29 साल, निवासी उडबंधन थाना बिलाईगढ़ से 4000 एम.एल महुवा शराब कीमती 800 रू. को रखे मिला जिसे जप्त कर जप्त कर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें