बसना : 24 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 30 दिसंबर को आबकारी एक्ट के तहत चार मामलों में कार्यवाही करते हुए, कुल 24 लीटर देशी शराब जप्त किया है.
इसमें ग्राम बम्हनी पदमलोचन बरिहा के चखना दुकान के से आरोपी पदमलोचन बरिहा पिता सोमनाथ बरिहा उम्र 37 वर्ष से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली पौवा तथा 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
आरोपी जयराम साव पिता हेमानंद साव उम्र 46 वर्ष निवासी दुरूगपाली चौकी भंवरपुर से हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 4 लीटर कीमती 800 रूपये जप्त कर अपराध धारा सदर 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
ग्राम बैतारी चौक में आरोपी प्रेमलाल चंद्रा पिता बृजलाल उम्र 23 वर्ष निवासी कुदारीदादर से एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे करीबन 10 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये तथा ग्राम गौरटेक में ठाकुर राम नायक नामक पिता युवराज नायक उम्र 32 साल निवासी गौरटेक से देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब जुमला 10 लीटर कीमती 2000/- रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस ने दोनों आरोपी के विरुद्ध दो मामलों में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.