महासमुंद कांग्रेस चौक के पास ट्रक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
महासमुंद कांग्रेस चौक के पास सिग्नल में एक कार को ट्रक द्वारा लापरवाही पूर्वक पीछे से ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
तिल्दा जिला रायपुर निवासी देवी सहाय बाजपयी ने पुलिस को बताया कि 27 दिसम्बर वह अपने कार क्र. CG 04 MT 7656 से दिलीप कुमार शर्मा के साथ परिवारिक कार्य से फिगेश्वर गया था, जहाँ से वापस तिल्दा रायपुर जाते समय दोपहर करीब 3:30 बजे महासमुन्द कांग्रेस चौक सिग्नल के पास पीछे से आ रही ट्रक क्र. CG 04 NK 9368 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्र. CG 04 NK 9368 के चालक पर धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें