नए वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने  शहर व... - CG Sandesh

नए वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शहर वासियों को दी नई सौगाते….

अम्बिकापुर :  स्वास्थ्य मंत्री और अंबिकापुर विधायक टीएस सिंह देव ने नए वर्ष के अवसर पर आज शहर वासियों को नई सौगाते दी है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने ऑक्सीजन पार्क में 100 फिट ऊँचा गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना करते हुए ध्वज फहराया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना को लेकर सिंह देव ने बताया कि उनके छोटे भाई की कई वर्षों से मंसा थी की शहर में अन्य शहरों की तर्ज पर राष्ट्रीय ध्वज लहराए, लेकिन शहर में जगह का चयन नहीं हो पा रहा था।


कई लोगों के सुझाव मिलने के बाद, ऑक्सीजन पार्क जो शहर का सबसे नजदीक व ऊंचा स्थान है। यहां से राष्ट्रीय ध्वज को शहर के हर कोने से देखा जा सकेगा इसलिए इस स्थान को चयन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को वन विभाग ने जिम्मा लेते हुए स्थान दिया और देखरेख की बात कही है। ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना होने से शहर वासियों को नव वर्ष में एक नई सौगात तो मिली है, साथ ही 100 फीट ऊंचा यह झंडा शहर के लिए अब गौरव बन गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें