पिकनिक मनाने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

पिकनिक मनाने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत

कोरबा। जिले में न्यू ईयर के दिन सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई है। जबकि उसके दो दोस्त घायल हुए हैं।


कुदरी निवासी चेतन कुमार(18) अपने दो दोस्त अभय कुमार और शिवा के साथ रविवार को बाइक से पिकनिक मनाने के लिए सतरेंगा जलाशय गया था। चेतन अपने घर से 9 किलोमीटर दूर कोरबा में रहकर कक्षा-11वीं में पढ़ाई करता था। बताया गया कि नए साल की छुट्‌टी में वह घर गया था। नए साल के दिन पिकनिक मनाने गया था फिर इसके बाद शाम के वक्त तीनों वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त शाम हो गई थी और तीनों बाइक से अजगर बाहर पहुंचे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

चेतन ही बाइक चला रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस वजह से बाइक अनियंत्रित हुई तो पेड़ से टकराई और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसके साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रविवार को रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें