बसना : स्टील मेन ऑफ इंडिया के नाम से विश्व प्रशिद्ध अमनदीप स... - CG Sandesh

बसना : स्टील मेन ऑफ इंडिया के नाम से विश्व प्रशिद्ध अमनदीप सिंह कल नगर में दिखायेंगे अपना हैरत अंगेज कारनामा.

स्टील मेन ऑफ इंडिया के नाम से प्रशिद्ध अमनदीप सिंह कल बसना नगर में अपना हैरत अंगेज कारनामा दिखायेंगे अमनदीप सिंह विश्वभर में अपने कई हैरत अंगेज कारनामों के लिए प्रशिद्ध हैं. जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं.

अमनदीप सिंह कल बसना नगर में शाम 4 बजे गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान अपने हैरत अंगेज कारनामे दिखायेंगे जिसमे पेट में जम्प, मुंह के अन्दर चाकू, मार्बल के ऊपर हाथ रखकर हथौड़ी मारना, हथौड़े से सीने पर प्रहार, पेट के ऊपर से कार गुजरना, हाथ से बियर बोतल फोड़कर उसके कांच को चबाकर खाना आदि जैसे कई खतरनाक कारनामे हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है.

अमनदीप सिंह ने आज श्री गुरुद्वारा साहिब बसना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वे भारत से लेकर दुनिया भर ने अपने पावर का प्रदर्शन कर चुके हैं. उनका उद्देश्य पुरे विश्व में भारत की पॉवर को दिखाना है. जिसके लिए उन्होंने एक प्रशिक्षण केंद्र भी खोला है. जहाँ करीब 150 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं.

अमनदीप युवाओं को नशे की लत से दूर रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि युवा खेल में देश का नाम रोशन करने के साथ अपना करियर बना सके. जिसके लिए उन्होंने यह एकडमी खोला है.

स्टील मेन ऑफ इंडिया अमनदीप का स्वाभाव उनके कारनामों बिल्कुल विपरीत हैं, अमनदीप सिंह कोमल और मजाकिया स्वाभाव के हैं, अपने अंदर मिली इतनी पॉवर का श्रेय परमात्मा को देते हैं. साथ ही इनका खानपान आम लोगों जैसा है. अमनदीप सिंह कारनामे दिखाने के साथ-साथ एक फिजियोथेरेपिस्ट भी हैं आज सुबह 10 बजे से उनके द्वारा गुरुद्वारा साहिब बसना में फिजिकल थैरेपी कैंप भी लगाया गया था.

अमनदीप के कई कारनामे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं, उसे you tube पर दुनियाभर में लाखों लोगों देखते हैं. बसना नगरवासी कल इस आयोजन को सीधे तौर पर देख पाएंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें