BREAKING  : दो वर्गों के बीच धर्मांतरण को लेकर मारपीट, पथराव... - CG Sandesh

BREAKING : दो वर्गों के बीच धर्मांतरण को लेकर मारपीट, पथराव में पुलिस अधिकारी घायल

नाराणयपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां धर्मांतरण को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले, इस दौरान नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए थे। उन्हें गांववालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की। यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी को पत्थर लगा और वे घायल हो गए।

इस घटना में एसपी सदानंद कुमार के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल, उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है इधर हालात को देखते हुए आईजी सुंदर राज पी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें