पेड़ से टकराई कार, महिला और बच्ची समेत 4 लोगों की मौत - CG Sandesh

पेड़ से टकराई कार, महिला और बच्ची समेत 4 लोगों की मौत

जशपुर। जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में एक महिला और बच्ची भी शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग पिकनिक मनाकर आ रहे थे। तभी इनकी कार पेड़ से टकरा गई और ये हादसा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था। बताया जा रहा है कि ईको कार में 10 लोग सवार थे। ये लोग गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है।


हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें