महासमुंद : 102 महतारी एक्सप्रेस जलकर हुई खाक, मामला दर्ज
मातृत्व सुरक्षा एवं शिशु सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू की गई 102 महतारी एक्सप्रेस के वाहन को अस्पताल परिसर में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी. जिससे शासन को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
महतारी एक्सप्रेस वाहन क्र0 CG 02 5911 के चालक नरेश पाल ने बताया कि वह 26 दिसंबर 2022 को सुबह से वाहन को चलाकर रात्रि 07.30 बजे पुराना अस्पताल महासमुंद में खड़ा किया था, जिसके बाद सुबह 4:00 बजे उसे विकास साहू ने फोन कर बताया कि जो गाड़ी चलाते हो उसमें आग लग गया है.
इसके बाद वाहन चालक नरेश जब सुबह 7:00 बजे आकर देखा तो महतारी एक्सप्रेस(102) क्र0 CG 02- 5911 किसी अज्ञात कारण से आग लगने से पुरी तरह जल गया है. जिससे 5,00,000 रूपये का नुकसान हुआ है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 435-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें