तेंदुए ने महिला पर किया अटैक, जख्मी हालत में तोड़ा दम, दहशत... - CG Sandesh

तेंदुए ने महिला पर किया अटैक, जख्मी हालत में तोड़ा दम, दहशत में ग्रामीण

मनेन्द्रगढ़। लगातार बढ़ रहे तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में है. आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला पर फिर हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा है। अब तक की ये तीसरी घटना है, जिसमें अब तक दो महिला की मौत हो चुकी है।

जनकपुर परिक्षेत्र के कुंवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा में आज सुबह करीब 7.30 बजे उमाबाई बैगा अपने घर के पास थी। तभी तेंदुआ वहां पहुंचा और महिला को घर के बगल से उठाकर ले गया. तेंदुए द्वारा गले पर वार करने पर महिला की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है।

भोजन की तलाश में आते है तेंदुए

वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जंगली जानवर भोजन की तलाश में भटककर अक्सर आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं. ग्रामीण जब सूचना देते हैं, तो इनको दोबारा रेस्क्यू कर के वन क्षेत्र में ले जाया जाता है. हालांकि, कई बार हमले की भी खबरें आती हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें