महासमुंद : नगर क्षेत्र से दो बाइक चोरी, दो माह बाद मामला हुआ... - CG Sandesh

महासमुंद : नगर क्षेत्र से दो बाइक चोरी, दो माह बाद मामला हुआ दर्ज.

महासमुंद कोतवाली पुलिस ने  नगर क्षेत्र से दो बाइक चोरी होने का मामला 2 माह बाद दर्ज किया है. जिसमे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मन्नू लाल सिन्हा निवासी लचकेरा, फीगेंशर 22 अक्टूबर को अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस क्र0 CG 04 DY 7695 से सामान लेने गोल बाजार महासमुंद आया था, जहाँ अपनी मोटर सायकल को गोल बाजार महासमुंद में शाम 06:00 बजे खड़ी करके दुकान अंदर सामान लेने गया था. इसके करीबन 1 घंटे बाद जब वह बाहर आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल वहां पर नही थी, जिसे आस-पास पता तलाश करने से नही मिला. मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस क्र0 CG 04 DY 7695 की किमती 30000/- रूपये बताई गई जिसे कोई आज्ञत चोर चोरी कर ले गया.

इसी तरह वार्ड नं0 21 कुम्हार पारा निवासी राजा राम सोनी 20 नवंबर को सुबह 09:30 अपनी स्कूटी हीरो प्लेजर क्र0 CG 06 G 3844 को अपने घर के सामने खड़ी कर घर अंदर था, और जब 11 बजे सुबह बाहर आकर देखा तो उक्त स्कूटी हीरो प्लेजर क्र0 CG 06 G 3844 वहां पर नही था स्कूटी हीरो प्लेजर क्र0 CG 06 G 3844 किमती 20000/- रूपये को कोई आज्ञत चोर चोरी कर ले जा चूका था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें