बागबाहरा : 16 वर्षीय नाबालिग की जहर सेवन करने से मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : 16 वर्षीय नाबालिग की जहर सेवन करने से मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के तुपकबोरा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की जहर सेवन करने से मौत हो गयी.

बागबाहरा के शासकीय अस्पताल के वार्ड बॉय ने थाने में सुचना दिया की 1 जनवरी की रात करीब 10:45 बजे गोयल चक्रधारी पिता श्रवण चक्रधारी ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बागबाहरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें