सरायपाली : गली में खड़ी मोटरसायकल हटाया तो सिर में मारा डंडा. - CG Sandesh

सरायपाली : गली में खड़ी मोटरसायकल हटाया तो सिर में मारा डंडा.

बलौदा चौकी अंतर्गत ग्राम कोलिहादेवरी में गली में खड़ी एक व्यक्ति के मोटरसायकल को हटाने पर उसने हटाने वाले का सिर पर लड़की के डंडे से हमला कर दिया.  

घटना 2 जनवरी की है जब दोपहर 2:00 बजे प्रार्थी सुनिल बरिहा उम्र 21 वर्ष निवासी डुमरपाली ट्रेक्टर को लेकर गली में निकल रहा था, इसी दौरान ग्राम कोलिहादेवरी के गली में लिंगराज सिदार के मकान के सामने जब वह ट्रेक्टर की मुण्डी को लेकर आया तो लिंगराज सिदार अपने घर के सामने अपनी मोटर सायकल को खड़ा कर दिया था. जिसके कारण सुनिल का ट्रेक्टर नही निकलने से वह ट्रेक्टर से उतर कर लिंगराज का मोटर सायकल को उसके घर के अंदर कर दिया.

इसके बाद लिंगराज मेरा मोटर सायकल को क्यों निकाल दिया कहकर सुनिल से मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी के डण्डा से उसके सिर में मार कर चोट पहुंचाया, जिससे सिर में खुन आने लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लिंगराज सिदार के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें