बसना : रिटायर्ड शिक्षक से उठाईगिरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.
बसना थाना क्षेत्र के भवंरपुर चौकी में हुए उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने चोर को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपीयों ने रिटायर्ड शिक्षक से उठाईगिरी की थी, जिसकी बाद पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों से चोरी की कुल नगद रकम 1,29,500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बाइक कीमत 60000 रुपये को जप्त किया है. ये आरोपी बैंक से पैसा निकालने वालो पर नजर रखते थे और घटना को अंजाम देते थे,
2 जनवरी को रिटायर्ड शिक्षक भुनेश्वर देवांगन जिला सहकारी बैंक भंवरपुर में जमा रूपयें को निकालने गए थे, जहाँ बैंक से 1,29,500 रूपयें निकालकर एक काले रंग के हेण्ड बैग में रखकर फल खरीदने फल ठेला गए.
इसके बाद जब वे फल खरीदर कर वापस लौटे रहे थे तो उसी समय मोटर सायकल से एक व्यक्ति उनके पीछे-पीछे आया और मोटर सायकल को खड़ीकर प्रार्थी को बोला आपके शर्ट में चिड़िया गंदगी कर दिया, चलो धो देता हूँ. जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर जिद करते हुये नास्ते ठेले में ले गया और मग में पानी दे दिया.
इसके बाद प्रार्थी रूपये से भरा बैग को नाश्ता टेबल में रख कर अपनी शर्ट को धोने लगा. इसी दौरान उक्त व्यक्ति का साथी रुपये से भरा बैग लेकर भाग चूका था. शर्ट धोने के बाद जब भुवनेश्वर पीछे बैग को देखा तो वह नही था, अज्ञात चोर द्वारा उसे चोरी कर ले जा चूका था. इसके बाद प्रार्थी ने भंवरपुर चौकी में अपराध पंजीबद्ध करवाया.
घटना के बाद पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगो से पूछताछ परख जारी था, स्थानीय नागरिको ने कुछ लोगो पर संदेह कर पकड़ रखा था. जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो अपना नाम लक्ष्मण गोंड़ पिता कृष्णा गोड़ उर्म शंकर लाल उम्र 24 वर्ष सा. बी.के. बाहरा थाना खल्लारी बताया. और बताया कि वह उसके साथी के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जी.टी 6955 से भवंरपुर जिला सहकारी बैंक से पैसा निकाले वाले से चोरी करने की योजना बनाकर आया था. जहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति को बैंक से पैसा निकालकर एक काले रंग के हैण्ड बैग में पैसा रखते देखा. और वह बुजुर्ग फल ठेला से फल खरीदा और पैसा लेकर पैदल जा रहा था. जिसका पीछा करते हुये उसके पास गया और पारले बिस्किट को मुंह में घोलकर उसके पीछे शर्ट में डाल दिया.
इसके बाद वह बुजुर्ग को पास के नाश्ता ठेला में लेकर धुलवाने के बहाने मौका पाकर रूपयें से भरा बैग को चोरी कर ले गया. आरोपी लक्ष्मण गोंड़ के साथी रूपयें से भरा बैग को लेकर फरार हो गया था. जिसके संबंध में गिरफ्तार आरोपी द्वारा कोई जानकारी नही दिया जा रहा था.
इसके बाद सायबर सेल एवं चौकी भवरपुर की टीम आरोपी के निवास स्थान बी0के0 बाहरा थाना खल्लारी से इसकी जानकारी प्राप्त किया तो एक व्यक्ति के साथ लगातार दो-तीन दिनो से घुमते देखा गया था. जिसे टीम संदिग्ध के बारे में पता तलाश किया तो पता चला की वह एक अपचारी बालक है. जिसका पिता पूर्व में उठाईगिरी के प्रकरणों जेल जा चुका है.
पुलिस द्वारा अपचारी बालक की तलाश कर भिन्न-भिन्न जगहो पर की जा रहा था. इसी बीच मुखबीर की सूचना पर आपचारी बालक अपने दोस्त के घर संतोषी नगर भीमखोज में मिला जिसके कब्जे से चोरी के रकम 1,00,000 रूपयें को बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा रिटायर्ड शिक्षक से 1,29,500 रूपयें चोरी के पैसे को आपस में बटवार कर 29,500 रूपयें को लक्ष्मण गोंड़ एवं 1,00,000 रूपयें को अपचारी बालक रखा हुआ था. जिसे जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध चौकी भवंरपुर में पंजीबद्ध अपराध पर कार्यवाही की जा रही है.