महासमुंद : अब तक ज़िले में 6,69,922 मीट्रिक टन धान की खरीदी
प्रदेश में महासमुंद जिला धान खरीदी, उठाव में प्रथम स्थान पर
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर अब तक 6,69,922 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान के निराकरण के लिये जिले के राईस मिलर्स द्वारा अनुबंध निष्पादित करके कस्टम मिलिंग करने के लिये खरीदी केन्द्रों से 6,66,281 मीट्रिक टन धान का उठाव करने का डी.ओ.जारी करा लिया गया है। जिसमें से 585880 मीट्रिक टन धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से कर लिया गया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विपणन संघ द्वारा खरीदी केन्द्रों से संग्रहण केन्द्रों के लिये धान का परिवहन कराया जा रहा है तथा परिवहनकर्ता के माध्यम से धान का उठाव करने के लिये मिलर्स द्वारा प्रतिदिन तेजी से उठाव किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी का कार्य 64 दिवस सफलतापूर्वक कर ली गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 19 दिवस शेष है। जिले के किसी भी धान खरीदी केन्द्र में धान जाम होने की स्थिति निर्मित नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा राईस मिलर्स की बैंक गारंटी बढवाने तथा उनकी मिलिंग क्षमता अनुसार भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में शीघ्र चावल जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मिलर्स धान उठाव हेतु ज्यादा से ज्यादा डी.ओ. जारी करवा सकें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें