बसना : कापुडीह में धूमधाम से मनायी गयी बाबा गुरु घासीदास की जयंती
बसना : ग्राम कापुडीह में बाबा गुरु घासीदास के 266 वी जयंती बड़ी ही धूम धाम से मनाई गई। बाबा गुरु घासीदास ने हमें मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया । यहा संदेश सभी को एक समान समझना और इसके मुताबिक सत्य निष्ठा से कार्य करने का संदेश हैं। हम बाबा के संदेशो का पालन कर रहे हैं। और आने वाले युवा पीढ़ी को भी नशा पान से मुक्त होकर बाबा के संदेशों का अनुसरण करना हैं।
उक्त आशा का विचार ग्राम कापुडीह के सतनामी समाज के द्वारा आयोजित बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि अमृत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सराईपाली, चातुरी नंद ( चौहान, सेना प्रदेश अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि हरदिप सिंह रैना पार्षद, रतन बंजारे ( सभापति ), पुष्पा लता चौहान भाजपा जिला महामंत्री, कुमारी धनेश्वर भास्कर (अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली ) रुकमणी सुभाष पटेल जनपद अध्यक्ष बसना, बिसराम पटेल ( पुर्व सरपंच) , धमनलाल पटेल, ईश्वर भारतद्वाज, भागीरथी सरपंच, लक्ष्मीन श्याम सुन्दर सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गापाली, हीरालाल पटेल, सोहन पटेल पूर्व जनपद सदस्य जोड़ा जैतखाम में पुजारी के नंदलाल लहरें एवं हीरालाल कोयल सफल संचालक सादराम अजय गुरुजी, रामलाल लहरें शंकर लहरे पत्रकार, बाबूलाल कुर्रे, कृपाराम खुटे, मालिकराम, विद्याधर खुटे, बबलू खुटे, पुरुषोत्तम लहरें, केशव खुटे, गोपाल लहरिया, मनीष लहरें, प्रकाश रात्रे एवं समस्त सतनामी समाज के लोग उपस्थित
थे।