महासमुंद और तुमगांव थाना क्षेत्र से दो मोटरसायकल की चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद और तुमगांव थाना क्षेत्र से दो मोटरसायकल की चोरी.

महासमुंद और तुमगांव थाना क्षेत्र से दो मोटरसायकल चोरी होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

तुमगांव निवासी भोजराम यादव ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी की शाम वह अपने मोटरसायकल क्रं0 CG 06 GM 8639  में अंग्रेजी शराब दुकान गाडाघाट गया था. जहाँ शराब भटठी के सामने मोटरसायकल को खड़ा कर शराब लेने अंदर गया, तथा शराब लेकर वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसायकल चोरी हो चुकी थी.

ग्राम जिवतरा थाना महासमुंद निवासी लाकेश कुमार निषाद ने बताया कि 7 नवंबर 22 को वह सुबह 7:00 बजे अपने मोटर साकयल क्र0 CG 06 P 9588 से महासमुन्द आया था,  जिसे बीटीआई रोड वन विभाग मैदान के सामने में खड़ी कर मैदान अंदर गया, और इसके बाद जब वह करीब 8 बजे बाहर आया तो उसकी मोटर साकयल वहां पर नही थी. जिसे किसी ने चोर कर लिया था.

उपरोक्त दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें