महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना के चार मा... - CG Sandesh

महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना के चार मामले दर्ज.

महासमुंद  जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना के चार मामले दर्ज किये गए हैं. जिसमे आरोपी वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 279, 337 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

महासमुंद : मोटरसायकल की ठोकर से महिला चोटिल.

अमर बाई जोगी ने पुलिस को बताया कि 16 दिसम्बर को सुबह 6:00 बजे वह काम करने के लिये न्यू सिविल लाईन महासमुन्द गयी थी,  और शाम करीब 06.00 बजे काम करके वापस घर जा रही थी. इसी दौरान बंजारी मंदिर बरोण्डाबाजार रोड के पास पीछे से आ रही मोटरसायकल ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक उसे ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे वह वही पर गिर गई और उसे ईलाज के लिये अस्पताल लाया गया. अमर बाई ने बताया कि मोटर सायकल हीरो होंडा क्र0 CG 06 P 6964 के चालक द्वारा उसे एक्सीडेन्ट किया गया था. जिसके विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है.

खल्लारी : पत्नी बच्चो के साथ घर जाते समय मोटरसायकल ने मारी ठोकर.

अशोक कुमार ध्रुव ने ने पुलिस को बताया कि शीतकालिन अवकाश होने से वह अपने मोटर सायकल क्र. CG 06GE 8436 से ससुराल नवागांव बागबाहरा अपनी पत्नी बच्चो के साथ गया था, और 29 दिसंबर को नवागांव से वापस अपने गांव भलेसर महासमुंद आ रहे था. तभी सुबह करीबन 9:00 बजे ग्राम पचेड़ा के पहले शिवाय पेट्रोल पम्प के पास सामने से जा रही हीरो होण्डा CD डिलक्स क्रमांक CG 06 GE 0335 के चालक राजेन्द्र साहू पिता मिसराम साहू निवासी चुरकी द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर आगे से मोड़कर प्रार्थी अशोक के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे अशोक उसकी पत्नी तथा बच्चे को चोटे आई और मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके बाद सभी डायल 112 के माध्यम से प्रायवेट अस्पताल आदित्य अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराये गए.

पटेवा : अज्ञात ट्रक की ठोकर से रायपुर रेफर

28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे राज कुमार भारद्वाज अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG06GU5084 से ग्राम मनबाय बागबाहरा की ओर आ रहा था तभी बिजली आफिस सिंघनपुर मोड़ के पास बागबाहरा की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर राजकुमार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे राजकुमार को कई जगह चोट आया है तथा मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर राज कुमार के भाई ने पहुंचकर राजकुमार को ईलाज हेतु बागबाहरा सरकारी अस्पताल ले जाने डायल 112 से संपर्क किया जिसक माध्यम से राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे रायपुर रेफर किया गया.

सरायपाली : छिबर्रा मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना

अर्जुन सेठ ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर वह अपने मोटर सायकल  हीरो एच0एफ0 डीलक्स क्रमांक CG 06 GU 5278 से विनायक भोई के साथ सरायपाली से कुसमीसरार जा रहा था, तभी शाम को लगभग 6:00 बजे ग्राम छिबर्रा मोड़ गिट्टी क्रेशर के पास सामने तोरेसिंहा की ओर से आ रहे मोटर सायकल चालक अर्जुण्डा निवासी संजय अपने मोटर सायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर प्रार्थी अर्जुन के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे अर्जुन और उसके साथ में बैठे विनायक को चोट आई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सरायपाली लाया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें