बसना : चोरों के हौसले बुलंद, थाना के समीप बाजार पड़ाव से चोरी हुई बाइक.
बसना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब थाना के समीप से ही बाइक पार होने लगी है. महासमुंद में वन विभाग मैदान के बाहर, तुमगांव में अंग्रेजी शराब दुकान के सामने से बाइक चोरी होने का मामला सामने आने के बाद अब बसना नगर में थाना के समीप बाजार पड़ाव से ही बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरो के हौसले कितने बुलंद है.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर का निवासी भागीरथी यादव 28 दिसंबर बुधवार को अपने घरेलू काम से दोपहर 12:00 बजे बसना आया था. और मोटर सायकल को बाजार पड़ाव में खड़ा कर सब्जी खरीदने गया, इसके बाद जब वह सब्जी खरीद कर आया तो वहां पर खड़ा किया मोटर सायकल CT 100 क्रं0 CG06 GQ7680 किमती 30,000 रूपये वहां नहीं था किसी अज्ञात चोर ने उसे चुरा लिया था.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.