बसना : बड़ेसाजापाली में हुआ जमीन विवाद, डण्डे लाठी व टंगिया स... - CG Sandesh

बसना : बड़ेसाजापाली में हुआ जमीन विवाद, डण्डे लाठी व टंगिया से किया गया हमला.

भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़ेसाजापाली में जमीन विवाद का मामला सामने आया है. जिसमे प्रार्थी की जमीन पर बने दीवार को तोड़कर उसके साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का व डण्डा, लाठी व टंगिया से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ईश्वर भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर सोमवार को लगभग 12:00 बजे वह अपने स्वामीत्व एवं आधिपत्य की जमीन पर प्रति वर्ष की तरह कास्तकारी करा रहा था. जिसके मुक ओर ईंट और सीमेंट से बनाई गई दीवार को प्रेमप्रकाश बंजारे पिता सुरेश बंजारे तथा अनिता सक्शेना के द्वारा बल पूर्वक तोड़ दिया गया. जिसे रोकने एवं मना करने पर डण्डे लाठी, टंगिया आदि से हमला किया गया.  और अनिता सक्शेना पति प्रेमप्रकाश के द्वारा झुठे केश में फंसाने की धमकी दी गयी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमप्रकाश बंजारे,  अनिता बंजारे, नुनीबाई बंजारे और अंकित बंजारे के विरुद्ध धारा 294,323,506,34 कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें