बसना : पुराने विवाद को लेकर छोटे भाई ने सिर पर किया हमला, आँख खुली तो खुद को पाया अस्पताल में.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में पुराने विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडा से मार दिया जिससे बड़ा भाई बेहोश हो गया. और दुसरे दिन जब अपनी आँख खोली तो खुद को अस्पताल में पाया.
डालिम खुंटे ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी के रात करीब 10.00 बजे वह खाना खाकर घर से तालाब खेत तरफ जाने के लिये निकला था, जहाँ उसके कोठार के पास उसका छोटा भाई परखित खुंटे पुरानी घरेलू बातों को लेकर उसे मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ में रखे डण्डा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दिया.
डालिम खुंटे ने बताया कि उसके सिर में चोट लगने से वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गया और दूसरे दिन जब उसे होश आया तो वह महासमुन्द सरकारी अस्पताल में भर्ती था.
डालिम को घटना के बाद उसके परिवार वाले ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किये थे. जिला अस्पताल महासमुन्द से रिफर करने पर उसके परिवार वाले मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराये जहां से ईलाज कराने के बाद डालिम ने इसकी शिकायत पुलिस से की.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी परखित खुंटे के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.