बसना : नाबालिग लड़की ले भगा बेटा, पिता ने खाया जहर, भंवरपुर प... - CG Sandesh

बसना : नाबालिग लड़की ले भगा बेटा, पिता ने खाया जहर, भंवरपुर पुलिस पर लगे गंभीर आरोप.

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की जहर सेवन से मौत होने के बाद भंवरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं, पुलिस पर आरोप है कि उक्त व्यक्ति को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया जिसकी वजह से उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवरपुर पुलिस ने मृतक शिवचरण के बेटे गोवर्धन पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कनकेबा पर एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लेने का मामला दर्ज किया था. मामले में आरोपी गोवर्धन पटेल उम्र 21 वर्ष पर धारा 363 IPC पंजीबद्ध किया गया था.

जिसके बाद पुलिस ने मामले में जाँच के लिए लड़के के पिता शिवचरण को बुलाया, जिसके बाद शिवचरण भंवरपुर चौकी पहुंचा और वहां से वापस घर लौटते समय जहर का सेवन कर लिया जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

वहीं शिवचरण की मौत के बाद भंवरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं, मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने लड़की के घरवालों ने मिलकर चौकी में शिवचरण को प्रताड़ित किया, मारपीट किया जानकारी ना होने के बावजूद शिवचरण से उसके बेटे के बारें में जानकारी लेने का प्रयास किया, जबकि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

इसके बाद शिवचरण ने गाँव के सरपंच को मैं अब नहीं बचूंगा मरूँगा कहकर जानकारी दी, और वापस घर नहीं लौटा. शिवचरण ने रास्ते में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जहाँ रास्ते में एक खेत के पास उसकी बाइक और लाश पड़ी थी. जिसके बाद उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया.

हलाकि सरायपाली पुलिस ने शिवचरण की मौत को अज्ञात कारण से जहर सेवन कर मौत होना बताकर मर्ग कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें