सरायपाली से धान खरीदी का पैसा लेकर लौटते समय बोलेरो ने पीछे से मारी ठोकर.
सरायपाली जिला सहकारी बैंक से धान खरीदी का पैसा लेकर लौटते समय एक मोटरसायकल चालक को बोलेरो चालक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसे 112 की सहायता से शासकीय अस्पताल सरायपाली के जाना पड़ा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभनाथ विश्वकर्मा अपने सुपर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक CG 06 B 9342 से जिला सहकारी बैंक सरायपाली धान बेचने का पैसा निकालने गया था, जहाँ से वापस आते समय करीब 1:00 बजे एन.एच. 53 रोड ग्राम बटकी में चौक के पास पीछे से आ रही बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक OD 17 H 4132 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चालते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे शोभनाथ के पैर, पीठ मे चोट लगकर खून निकलने लगा.
इसके बाद 112 वाहन से उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली ईलाज हेतु ले लाया गया, मामले की शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें