पटेवा : शराब खरीदने के बाद दो पक्षों में हुई गाली गलौच और मा... - CG Sandesh

पटेवा : शराब खरीदने के बाद दो पक्षों में हुई गाली गलौच और मारपीट, पौवा से फोड़ा सिर

झलप के शराब दुकान में शराब लेने के बाद दो पक्षों में गाली गलौच और मारपीट हो गया, जिसक बाद दोनों ने पुलिस में एक दुसरे के खिलाफ केश दर्ज करवाया है.  

धनेश गायकवाड ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को वह अपनी कार से संजय कोसरे के साथ जिला सहकारी बैंक झलप गया था, और वहां से 1,36,000 रूपये निकाला जिसे कार के दराज में रखकर शाम करीबन 5:30 बजे देशी एवं अंग्रेजी शराब भट्ठी झलप गये.

इसके बाद धनेश जब कार से निकल रहा था उसी समय धनंजय युग्रे उसके साथ मां बहन की गाली गलौच करने लगा जिसे धनेश ने मना किया तो धनंजय उसके कार के पास आकर गाली गलौच कर कार को तोड़ फोड़ किया है.

धनेश ने बताया कि धनंजय युग्रे अपने अन्य साथियो को फोन कर बुलाया तब 20-25 लोग आकर सभी मिलकर उसके साथ साथ मारपीट किये है एवं जान से मारने की धमकी दिये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने धनंजय युग्रे एवं अन्य लोगों पर अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि धनंजय ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को वह शाम 5:30 बजे गोपाल अग्रवाल के साथ शराब भट्ठी झलप शराब खरीदने के लिये गया था, जहाँ से शराब लेकर निकल रहा था कि भट्टी के सामने अपने दोस्त गोपाल अग्रवाल को ईधर आ बे माँ की गाली देकर आवाज दिया जिस पर वहां अन्य व्यक्ति धनेश गायकवाड और संजय भारती ने उसे क्यो गाली दे रहा है कहकर अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का एवं लात घुसा से मारपीट किया.

तथा धनेश गायकवाड ने अपने हाथ में रखे पौवा शीशी से उसके सिर में मारकर चोट पहुंचाया है जिससे खुन निकलने लगा. इसके बाद दोनो ने थप्पड से धनंजय के  गाल को मारकर चोट पहुंचाया, तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर भाग गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धनेश गायकवाड और संजय भारती के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें