सरायपाली : तीन लड़कों ने महिला से की अश्लील गाली गलौच और मारपीट
सरायपाली के महलपारा में 4 जनवरी की रात करीब 9 बजे तीन लड़कों ने एक महिला से अश्लील गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.
प्रतिमा यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन अनिता यादव भाग कर प्रेम विवाह की है जिस बात से यादव समाज के कुछ लोग व उसकी मौसी के लड़के लोग नाराज है और आये दिन गाली गलौच करते रहते है.
प्रतिमा ने बताया कि 4 जनवरी कि रात्रि 9:00 बजे जब वह घर पर थी तभी घर के पास गली में दीपू यादव, राहूल यादव, रामा यादव तीनो आकर उसे अश्लील गाली गलौच कर रहे थे जिसे वह घर से बाहर निकलकर क्यों गाली बक रहे हो कहकर मना की तो आवेश में आकर तीनो उसे पुन: अश्लील गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर एक राय होकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये.
इसके बाद प्रतिमा जब बचाव बचाव कहकर जोर से चिल्लाई तो उसके मामा रामू यादव, मां धनमती बाई और पति तुलसी बीच बचाव करने आये तो तीनो भाग गये.
प्रतिमा ने बताया कि मारपीट करने से उसे चोट लगी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपू यादव , राहूल यादव और रामा यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.