महासमुंद : अलग-अलग घटनाओं में जहर सेवन और फांसी लगाने से 3 क... - CG Sandesh

महासमुंद : अलग-अलग घटनाओं में जहर सेवन और फांसी लगाने से 3 की मौत.

4 जनवरी को महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहर सेवन और फांसी लगाने से 3 की मौत हो गयी, जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत धान मंडी के बाजू ग्राम बढ़ाईपाली में धनीराम बरिहा पिता स्व. हरिहर उम्र 58 साल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 09 के निवासी फीरोज खान पिता गुलाम खान उम्र 49 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद शासकीय अस्पताल बागबाहरा में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, महिला का नाम पुनियाबाई निषाद पति बुधारू निषाद उम्र 55 साल है. जिसने  अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें