महासमुंद : अखिल राजगोंड़ महासभा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 3 एवं 4 जनवरी को किया गया
अखिल राजगोंड़़ महासभा भारत वर्ष सुवरमाल राज़ महासमुंद जिला ईकाई छग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 3 एवं 4 जनवरी 2023 को निसी पूजा एवं पंचवर्षीय बुढा देव जात्रा महा उत्सव राजगोंड समाज सुवरमाल राज हाथीबाहरा संपन्न हुआ.
राजगोंड समाज सुवरमाल द्वारा आयोजित महासम्मेलन दो दिवसीय राष्ट्रीय निशी पूजा एवं पंचवर्षीय बड़ादेव यात्रा महोत्सव ग्राम हाथीबाहरा मैं कार्यक्रम रखा गया जिसमें राजगोंड समाज के सभी दर्शक बंधु उपस्थित होकर इस पूजा कार्यक्रम का उत्साह देखने को मिला राजगोंड समाज के द्वारा अपने विभिन्न कलाकारों का प्रदर्शन दिखाया गया.
अध्यक्षता गौतम नेताम (अध्यक्ष - राजगोंड़ समाज सुवरामाल राज ) ने बताया कि यह हमारे राजगोंड समाज सुवरामाल राज से यह परंपरा बरसों से चलते आ रहा है जिसे आज हम अपने क्षेत्र ग्राम हाथी बहारा बूढ़ादेव मंदिर प्रांगण में बूढ़ादेव का पूजा कार्यक्रम क्या जा रहा है अपना राजगोंड समाज के जितने भी सरकूल है सभी आज उपस्थित होकर दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं बूढ़ादेव जात्रा पूजा क्या जा रहा है.
जिसकी अध्यक्षता- राजगोंड समाज सुवरमाल राज अध्यक्ष गौतम नेताम एवं राजगोंड समाज प्रमुख तुलाराम नेटी धुरवा और सुवरमाल राज सभी सभापतियो - ब्रह्मदेव पोटी, ठाकुर राम जगत,बिरझु ओटी, संतराम नेताम, ओंकार सिंह नेताम,सोनसाय नेताम, रंजीत मरकाम, बेनूराम नेताम बुढ़ा देव पुजरी_ रामसाय ओटी सभापतियो द्वारा संचालित किया गया.
भारत वर्ष के सभी राज्यों और जिले सभी गोंड राजाओं की उपस्थिति में राजगोंड समाज सुवरमाल राज क्षेत्र हाथीबाहरा में बुढ़ा देव जातरा संपन्न हुआ.
जिसमें अखिल राजगोंड़़ महासभा भारत वर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नीलकरण राज़ ठाकुर नीलू भैया मुख्य अतिथि उपस्थित थे साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुलुक चंद्र नाग प्रदेश अध्यक्ष डीएन बघेल जिला अध्यक्ष गौतम नेताम तुलाराम ठाकुर क्षेत्रिय सांसद चुन्नी लाल साहू राजगोंड़ समाज सभी पंच सरपंच जनपथ सदस्य बागबाहरा विकास खण्ड - मंगलु राम पोटी, माधव सोरी,रामबाई नेटी धुरवा एवं जिला सदस्य एवं सभी सर्कल के सभापति पंच वा पूरे प्रदेश से आये सगाजनों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजगोंड़ समाज के उत्थान हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 23 सूत्री बिंदुओं को प्रस्ताव हेतु सम्मेलन में रखा और सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है और संदेश दिया कि समाज को संगठित कर जागरूक करना है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और नशा जैसे अंहकार को दूर करना है. आरक्षण पर सरकार जल्द फैसला ले नहीं तो बड़ी आंदोलन की चेतावनी देते हुए आदिवासी समुदाय पर लगे मुकदमों को वापस लेने को कहा है भारत वर्ष के राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि तत्काल प्रभाव से आदेश करने का आग्रह किया है.