महासमुंद : खीर सागर नाग को प्रदान किया गया व्हील चेयर - CG Sandesh

महासमुंद : खीर सागर नाग को प्रदान किया गया व्हील चेयर

महासमुंद : दिव्यांगजन डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण सह सत्यापन हेतु समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय टीम का सत्यापन दौरा जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत प्रेतनडीह में किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन प्रेतनडीह में सर्वेक्षण एजेंसी के ब्लाॅक कोआर्डिनेटर एवं सर्वेयर की बैठक ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंचायत सचिव के उपस्थिति में जिला प्रभारी संगीता सिंह द्वारा ली गई।

निरीक्षण के दौरान सर्वे एजेंसी द्वारा तैयार की गई सर्वे सूची का निरीक्षण किया गया। तथा विभाग को प्रस्तुत की गई, सर्वे सूची रिपोर्ट से सत्यापन किया गया तथा जिला प्रभारी द्वारा ग्राम में सर्वे एजेंसी के कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर डोर टू डोर सूची का सत्यापन किया गया। भ्रमण के दौरान खीर सागर नाग जो एक (मानसीक रूप से दिव्यांग) सीपी बच्चा से मुलाकात हुई जो की बिस्तर पर ही दैनिक क्रियाकलाप करता है। जो की आधुनिक मोबाईल फोन को अपने पैर के उँगली से फर्राटेदार चलाने में सक्षम है।

उक्त बालक के लिए उप संचालक द्वारा व्हील चेयर प्रदाय करने हेतु विभागीय कर्मचारियों को आदेशित किया गया। जिसे विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज उसके घर पर ही व्हील चेयर प्रदान किया गया। खीर सागर नाग का सर्वे शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में दाखिला है। जो कि अब व्हील चेयर से प्रतिदिन स्कूल जा सकेगा। उक्त व्हील चेयर पाकर बालक खीर सागर नाग एवं उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा। खीर सागर के परिवार द्वारा उप संचालक जी का आभार प्रकट किया गया। जिला स्तरीय टीम में विजय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार कोसरिया, वृन्दावन पटेल, राकेश धीवर उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें