बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला,  31 जनवरी तक स्कूलों क... - CG Sandesh

बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला, 31 जनवरी तक स्कूलों के लिए नया आदेश जारी

कवर्धा।  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, मदरसा विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है।



जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली हाई, हायरसेकेण्डरी स्कूल अपरान्ह 12.45 बजे से 4 बजे तक संचालित होगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं यथावत प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 31 जनवरी तक लागू होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें