पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक का रेता गला - CG Sandesh

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक का रेता गला

बस्तर। छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर स्थित गांव में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्या करने के बाद शव के पास पर्चा भी फेंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला चिंतुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर कोंटा से लगे बुर्कानकोटा गांव में वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले नक्सली इस गांव में पहुंचे थे। इस गांव के ही रहने वाले युवक सोयम सुबैया (40) को उसके घर से उठाया। फिर घर से कुछ दूरी पर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में फेंक दिया था। जिसके बाद वे जंगल की तरफ लौट गए। वारदात को अंजाम देने करीब 20 से 25 नक्सली सादी वेशभूषा में गांव पहुंचे थे। सभी के चेहरे पर नकाब था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें