महासमुंद : छत्तीसगढ में संविदा कर्मचारियो को चार वर्ष बाद भी... - CG Sandesh

महासमुंद : छत्तीसगढ में संविदा कर्मचारियो को चार वर्ष बाद भी नही मिला नियमितिकरण

महासमुंद : छत्तीसगढ में सविदा कर्मचारियो को चार वर्ष बाद भी नही मिला नियमितिकरण। छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार माननिय श्री भुपेश बघेल मुख्य मंत्री के पद बने हुए चार साल बीत गए। आगामी चुनावी वर्ष रहेगा। और लगभग छह से आठ माह ही बचा है। 2018 में कांग्रेस सरकार चुनाव के पहले छत्तीसगढ में सविदा कर्मचारियो के हड़ताल में आकर मंच में सम्मुख भुपेश बघेल माननिय मुख्य मंत्री छत्तीसगढ शासन ने कहा की हमारी सरकार बनते ही दस दिवस में सविदा कर्मचारियो का नियमित किये जाएंगे पर आज तक कुछ नही हुआ। सिर्फ सविदा कर्मचारियो के साथ धोका हुआ है।

छ्त्त्तीसगढ् में विभिन्न विभाग में बेठे निजि सचिव, संचालक उच्च स्तर के अधिकारियों के सहयोग से बार बार समिति गठित कर विभागीय संविदा कर्मचारियो के जानकारी नाम मात्र एकत्र की जा रही है। वर्तमान सरकार द्वारा वाह वाही लूटने के लिए बड़ी बड़ी बातें कर रहे की हमारे द्वारा हजारो कर्मचारियो को नियमित किया गया। पर कांग्रेस सरकार नियमित किये गये कर्मचारियो की संख्या नही बता पाए। यह आम जनता के पास सरासर झूठा साबित हुआ है।

चार साल में सरकार द्वारा कई बार बजट पेश किया गया, विधान सभा सत्र चला पर जनप्रतिनिधियो को संतुष्टि पुर्वक उत्तर नही मिला बल्कि सदन बीच में ही बंद कर दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य, संविदा कर्मचारियो का खराब होते जा रहा है। उन्के परिवार को पीड़ा झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार की मुह ताक रहे है। कि छत्तीसगढ में सविदा कर्मचारियो का नियमितकरन कब किया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छ्त्त्तीसगढ में सविदा कर्मचारियो के पास भी बहुत बड़ा वोट बैंक भी हैं अगर आप की सरकार नियमितकरन करती हैं तो आपके साथ रहेंगे। एसे कई राज्य है जिस राज्य में संविदा कर्मचारियो को नियमित किया गया। उन्से संपर्क कर परामर्श ले।

छ्त्त्तीसगढ में लगभग 45 हजार के आस-पास विभिन्न में विभाग में संविदा कर्मचारी है। आज संविदा रुपि कलंक को छ्त्त्तीसगढ् में विलोपित करे ताकी आने वाले पीढ़ी को सामना न करना पड़े। विश्व व्यापी महामारी कोरोना काल में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर अपनी सेवायें दिया है। कई एसे संविदा कर्मचारियो ने जान तक दे चुके हैं। अभी तक कुछ सहयोग नही मिला। छत्तीसगढ संविदा कर्मचारी संघ जिला संयोजक महासमुंद रामगोपाल खूँटे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें