SECL के कर्मचारियों पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, हालात गंभीर
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL पर बदमाश बेखौफ होकर हमला और मारपीट कर रहे हैं. SECL के बलगी खदान के वर्कशाप में दर्जनभर कबाड़ चोरों ने धावा बोल दिया. इस दौरान शातिर बदमाशों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों पर हमला किया. हमले में आधे दर्जन कर्मचारी घायल हैं, जबकि 2 की हालत बहुत गंभीर है.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया. इसके अलावा गिरोह के सदस्य वर्कशाप से कीमती सामान लेकर फरार हो गए. बाकी मोंगरा पुलिस मारपीट और गाली गलौज की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें