महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सुचना पर आबक... - CG Sandesh

महासमुंद : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सुचना पर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी है, 6 जनवरी को महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही की.

जिसमे कोमाखान पुलिस ने बाजार चौंक साल्हे भांठा से आरोपी मंजित चौहान पिता चिंताराम चौहान उम्र 67 साल से 7.2 लीटर जेब्रा छाप महुवा शराब कीमती 1800 रू. को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया है.

सरायपाली पुलिस ने ग्राम माधोपाली तालाब मंदिर के सामने आरोपी विजय खुंटे पिता स्व. रामदास उम्र 27 साल व श्यामलाल खुंटे से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 12 लीटर महुवा शराब कीमती 24000 रू. को होण्डा एक्टीवा किमती 70000 रू. मे परिवहन करते जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया है.

सरायपाली पुलिस ने ग्राम भुरकापाली एवं बलौदा मार्ग में आरोपी हरीहर सोना पिता जुजेष्ठी सोना उम्र 40 साल से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4.320 लीटर अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 2880 रू. जप्त कर अपराध धारा 34(1) कायम कर कार्यवाही में लिया है.

बसना पुलिस ने आरोपी के घर के सामने हाड़ापत्थरा में आरोपी गंगा मिरधा पिता दिप सिंह उम्र 28 साल से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4 लीटर महुवा शराब कीमती 800 रू. जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया है.

बसना पुलिस ने ग्राम आमापाली चौंक से हीरा साव पिता बिर सिंह साव उम्र 35 साल से अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4 लीटर महुवा शराब कीमती 800 रू. जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया है.

बसना पुलिस ने ग्राम गौरटेक धान मंण्डी के पास आरोपी डमरू धर पटेल ‍पिता आईबन खुंटे उम्र 38 साल को अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे पाए जाने पर उसके कब्जे से 3.5 लीटर महुवा शराब कीमती 700 रू. जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया है.

तुमगांव पुलिस ने बंगलापारा में आरोपी शत्रुघन साहू पिता कार्तिकराम साहू उम्र 50 साल को अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके जिसके कब्जे से 90 ML देशी प्लेन शराब किमती 40 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया है.

तुमगांव पुलिस ने ग्राम अछोला में आरोपी बुधुराम निषाद पिता ब्रिजलाल निषाद उम्र 50 साल को आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके जिसके कब्जे से 100 ML देशी प्लेन शराब किमती 50 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें