सरायपाली : संजीवनी क्लिनिक के बहार से चोरी हुई मोटरसायकल
सरायपाली थाना क्षेत्र के बलौदा चौकी के संजीवनी क्लिनिक बलौदा के सामने से एक मोटर सायकल चोरी होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी जितेन्द्र यादव निवासी ग्राम अर्तुण्डा ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर को वह अपनी मां का तबियत खराब होने से उसे ईलाज कराने बलौदा के संजीवनी क्लिनिक मोटर सायकल CG 06 GG 6171 से बिठाकर लाया था, जहाँ मोटर सायकल को संजीवनी क्लिनिक बलौदा के सामने खड़ा कर चाबी अपने पास रखकर प्रार्थी अपनी मां का ईलाज कराने संजीवनी क्लिनिक के अंदर गया.
इसके बाद जीतेन्द्र जब अपनी मां का इलाज कराकर लगभग 4:00 बजे क्लिनिक से बाहर आकर देखा तो वहां उसका मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 6171 नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जा चूका था.
मोटरसायकल की किमती लगभग 30,000 रूपये बताई गयी है. प्रार्थी की शिकायत पर चौकी पुलिस बलौदा ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें