सरायपाली : फूलझर प्रतिभा सम्मान 8 जनवरी को
आर. एस.इंग्लिश मीडियम स्कूल (सुमन खेल एवं शिक्षण समिति)बगाइजोर द्वारा 8 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में फुलझर क्षेत्र के विशेष प्रतिभाओं को जो शिक्षा ,स्वास्थ्य ,कला,साहित्य , समाज सेवा ,पर्यावरण ,खेल इन विधाओं में विशेष कार्य कर उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति या संस्था को फुलझर प्रतिभा सम्मान 2022- 23 से सम्मानित किया जावेगा।सम्मान समारोह के मुख्यातिथि डॉ चित्त रंजन कर पूर्व प्रोफेसर पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमणी प्रधान सेवानिवृत प्राचार्य व समाजसेवी,विशिष्ठ अतिथि आर.एस.प्रधान,सेवानिवृत प्राचार्य, सुभाषचंद्र साहू,डायरेक्टर रामचंडी महाविद्यालय रहेंगे ।
चयन समिति के सदस्य गण आर एस साहू आर एस प्रधान, रत्नाकर कर विद्याभूषण सतपथी, खेमराज पटेल, के आर चौधरी, डॉ पी साहू डॉ संध्या भोई, सी एल पुहुप, ध्रुव मलिक, तोषराम पटनायक , दिवाकर मांझी, प्रदीप गुप्ता, गिरधारी साहू, नंदकिशोर प्रधान, सतीश साहू, रविशंकर मांझी, जयंत बारीक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
फुलझर प्रतिभा सम्मान हेतु विगत 15 दिसंबर तक प्रतिभाओं से आग्रह पत्र आमंत्रित किया गया था जिसमे विभिन्न विधाओं में आग्रहपत्र प्राप्त हुए थे जिस पर विषय विशेषज्ञों की गठित चयन समिति ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं का चयन किया है। चयनित उत्कृष्ठ लोगों को साल, श्रीफल,सम्मान पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया जावेगा। आर एस इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल के संचालक नरेंद्र साहू,सुमन खेल एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू प्राचार्य एम एम साहू ने सरायपाली के सभी प्रबुद्ध जनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निवेदन किया।