सरायपाली : रास्ता रोककर की गयी मारपीट, साथी ने छुडवाया - CG Sandesh

सरायपाली : रास्ता रोककर की गयी मारपीट, साथी ने छुडवाया

5 जनवरी को सरायपाली में एक व्यक्ति से उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी सादराम 5 जनवरी  को लगभग 1:30 बजे घरेलु काम से अपने गांव रिमजी से अपने कार में साथी बद्री चौहान के साथ निकला तथा नेहा प्रोव्हीजन सरायपाली के पास उसके कार के आगे अशोक अग्रवाल आकर खड़ा हो गया. जिसपर सादराम अपने साथी के साथ कार से उतरा तो अशोक उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुये जान से मार देने की धमकी देकर मारपीट किया और बोला तुझे मरवाने लिये पांच लाख का इंतजाम कर लिया हूं मुझे रूपया वापस कर नहीं तो जान से मार दूंगा कहकर झपट गया जिसे देखकर सादराम के साथी ने छुडवाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक अग्रवाल के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें