महासमुंद : ग्राम मोंगरा में अंडा ठेला के पास हुई मारपीट, माम... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम मोंगरा में अंडा ठेला के पास हुई मारपीट, मामला हुआ दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगरा में अंडा ठेला के पास एक व्यक्ति ने मारपीट की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

सुरेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को वह राजेश साहू के घर के सामने ओमप्रकाश साहू के अण्डा ठेला के पास खड़ा था,  जहाँ करीब 08.00 बजे रात्रि गांव के रहने वाले महेन्द्र साहू आया और वहा पर राजेश साहू एवं इलन साहू, नेहरू साहू जो आपस मे बात चीत कर रहे थे उन्हें महेन्द्र साहू के द्वारा यहाँ हल्ला कर रहे हो,  कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा.

जिसे सुरेन्द्र ने मना किया तो महेंद्र तु मुझे मना करने वाले कौन होते हो कहकर जान से मारने की धमकी देकर पास मे पड़े पत्थर को उठाकर सिर के पिछे मार दिया जिससे सुरेन्द्र मस्तक के बल जमीन मे गिर गया,  इसके बाद ओम प्रकाश एवं राजेश ने बीच बचाव कर उसे उठाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें