बसना : दलदली में दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दलदली में दो पक्षों में मारपीट होने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
रोहित चौहान की शिकायत पर आरोपी श्यामदास मानिकपुरी और मालती मानिकपुरी के विरुद्ध 294, 323, 34 भादवि पंजीबध किया गया है. रोहित चौहान ने बताया कि आरोपीयान द्वारा एकराय होकर झुठा रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर उसके साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए.
जबकि मालती बाई मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा झुठा रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए. जिसकी शिकायत पर आरोपी रोहित चौहान के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें