सडक हादसे में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत - CG Sandesh

सडक हादसे में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

धमतरी। जिले के सोरिद पुल में देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार आईसीआईसी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया।



बता दें कि दुमालपाठा पोस्ट सैनताला ओड़िसा निवासी मुकेश कुमार पटेल 23 वर्ष आईसीआईसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ था। वर्तमान में हटकेशर में निवास करता था।रात लगभग 8 बजे अपने साथी महात्मा गांधी वार्ड निवासी नितिन साहू के साथ ढाबा खाना खाने गया हुआ था। वहां से वह देर रात वापस घर लौट रहा था, तभी सोरिद पुल पार करते समय सामने से अचानक सामने ट्रक आ गई। जिससे बाइक का ब्रेक लगाने पर वह रेलिंग से जा टकराया।

उपचार के दौरान मुकेश की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों घाय मुकेश व नितिन को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई।





भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें